Breaking News
recent

राजस्थान में गर्म हुआ मौसम का मिजाज, कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

सीकर.

प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी पारा गरमा रहा है उसी हिसाब से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो तपिश का दौर अभी और चलेगा। शेखावाटी अंचल में सुबह से तपती धरती के साथ हवा के मिजाज भी गर्म रहा। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में आ रहे उछाल के कारण अंचल वासी झुलसने लगे हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह से सूर्य ने रौद्र रूप दिखाया। दोपहर तक अंचल तप उठा। तेज गर्मी के कारण दुपहिया वाहन चालकों को त्वचा जलने का अहसास होने लगा। दोपहर दो बजे तक सडक़ें भी गर्म हो उठी। तन को झुलसाती गर्मी के आगे लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्म हवा का असर देर शाम तक रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बाड़मेर सबसे गर्म
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बाडमेर में 42.2 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री, दर्ज किया गया है। जैसलमेर में 40.5 डिग्री, जोधपुर में 40.4 डिग्री, बीकानेर में 40.4 डिग्री, अजमेर में 39.5 डिग्री, सबसे कम तापमान डबोक हवाई अड्डे पर 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी शुष्कता बनी रहेगी।

गर्मी से लोग बीमार
गर्मी की मार ने कइयों को बीमार कर दिया है। यहां कल्याण अस्पताल में पिछले दो दिन से गर्मी से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी चिकित्सालयों में प्रतिदिन पांच व छह मरीज उल्टी व दस्त से पीडि़त आ रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो प्रतिदिन 250 से लेकर 300 तक आउटडोर रहता है, जिसमें से पांच-रोगी मौसमी बीमारियों से पीडि़त मिलते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.