खंडेला.
कस्बे के जैन मोहल्ले स्थित एक पतासे व मिठाई व्यापारी की दुकान पर मिठाई लेने आए युवक ने व्यापारी से दुकान के अंदर रखा सामान मांगा तो व्यापारी सामान लाने के लिए अंदर गया तो युवक उसके गल्ले में रखे 40 हजार रुपए लेकर पार हो गया। व्यापारी सामान लेकर बाहर आया तो उसे युवक नहीं दिखने पर उसने उसे आस-पास देखा पर युवक दिखाई नहीं दिया तो अचानक व्यापारी का ध्यान उसे गल्ले की तरफ गया। गल्ला खुला पड़ा था। व्यापारी ने गल्ले में रखे पैसे संभाले तो व्यापारी के होश उड़ गये। गल्ले से 40 हजार रुपए गायब थे। पीडि़त व्यापारी मक्खन लाल सैनी पतासे वाले ने बताया कि बाइक से आए युवक ने लाल रंग की टी शर्ट पहन रखी थी और उसकी हल्की दाढ़ी मूछे थी। युवक ने उसे 2 हजार का नोट देकर 500 रुपए के पेड़े मांगे। व्यापारी ने उसे पेड़े तौलकर दे दिये और 500 के तीन नोट उसे वापस दे दिए। उसके बाद युवक ने उससे 500 रुपए के सौ-सौ के नोट मांगे तो व्यापारी ने उसे सौ के पांच नोट दे दिये। इसके बाद युवक ने व्यापारी से 500 रुपए के पेठे मांगे तो व्यापारी दुकान के अंदर पेठे लेने के लिए चला गया। इसी बीच युवक ने गल्ले से 40 हजार रुपए पार कर दिए। व्यापारी जब पेठे तौलकर युवक को देने आया तो युवक जा चुका था। व्यापारी ने युवक की काफी तलाश की पर युवक नहीं मिला। व्यापारी ने बताया दुकान में सिंजारा व गणगौर के त्योहार के लिए उधार लाए गए सामान के पैसे बाजार के व्यापारियों को चुकाने के लिए रखे थे। सूचना पर एचसी हरदेव सिंह ने मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी इस व्यापारी के पड़ोसी व्यापारी की आंखों में भी धूल झोंककर 20 हजार रूपये पार कर ले गया था जिसका आज तक सुराग नहीं लगा।





No comments:
Post a Comment