Breaking News
recent

आज होगी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की घोषणा, 40 सदस्यीय सूची में गहलोत-पायलट के नाम

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी होगी। कांग्रेस के आला नेताओं ने भी इसके संकेत दिए हैं। बताया जाता है कि आज दोपहर बाद स्टार प्रचारकों की सूची जारी होगी। 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट के भी नाम भी बताए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होंगी। सूची जारी होते ही स्टार प्रचारकों के दौरे भी तय हो जाएंगे।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस आज ही अपने स्टार प्रचारकों सूची जारी कर शाम को लिस्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को सौंप देगी।


ये नाम होंगे शामिल
दरअसल कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची के लिए जो नाम कांग्रेस में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, सुष्मिता देव के नाम हो सकते हैं। इसके अलावा ज्योदिरादित्य सिंधिया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और आचार्य प्रमोद कृष्णन के नाम शामिल हो सकते हैं।

वहीं खेल और फिल्म जगत से आने वाले कांग्रेस नेता भी स्टार प्रचारकों में शामिल हो सकते हैं। इनमें नवज्योत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरूद्दीन, राजबब्बर, उर्मिला मातोड़कर, शत्रुघन सिन्हा के नाम शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस में दूसरे चरण के लिए 12 सीटों पर नामांकन का दौर 11 अप्रेल
कांग्रेस में पहले चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख है, इसी के तहत आज पहले चरण की दो शेष बची दो सीटों पर नामांकन हो रहा है। जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुंझुनवाला आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहेहै। वहीं कांग्रेस में दूसरे चरण के नामांकन दौर 11 अप्रेल से शुरू होगा। दूसरे चरण में 12 सीटों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। दूसरे चरण में जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झंझुनू, गंगानगर, सीकर, करौली-धौलपुर, भरतपुर, दौसा, नागौर, अलवर, चूरू और बीकानेर सीटों के लिए नामांकन होगा।

11 अप्रेल को जयपुर शहर और झंझुनू लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपना पर्चा भरेंगे जयपुर शहर से ज्योति खंडेलवाल और झंझुनू लोकसभा सीट से श्रवण कुमार को पार्टी ने चुनाव मैदान मेंउतारा है। इसके अलावा 12 अप्रेल को गंगानगर से भरतराम मेघवाल और सीकर सुभाष महरिया अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 अप्रेल को करौली-धौलपुर, भरतपुर और जयपुर ग्रामीण सीट पर नामांकन होगा । करौली-धौलपुर से संजय जाटव, भरतपुर से अभिजीत जाटव और जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पुनिया कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरेंगे।

इसके अलाव 16 अप्रेल को दौसा, नागौर और 18 अप्रेल को अलवर, चूरू और बीकानेर सीट के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने दौसा से सविता मीणा, नागौर से ज्योति मिर्धा, अलवर से भंवर जितेंद्र सिंह, चूरू से मकबूल मंडेलिया और बीकानेर से मदनगोपाल मेघवाल नामांकन भरेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.