Breaking News
recent

मासूम से अश्लील हरकतें करने वाला 50 वर्षीय आरोपी जेल भेजा

श्रीगंगानगर. शहर की एक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को एक पचास साल का व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली दो साल की मासूम को खेलते समय उठाकर अपने घर ले गया और वहां से उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसी दौरान परिजन वहां पहुंच गए, जिन्होंने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


महिला थाना प्रभारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी कि मंगलवार दोपहर को उसकी दो साल की बच्ची गली में खेल रही थी। जहां से पड़ोसी सूरज साहनी (50) उसे उठाकर अपने घर में ले गया।

 

जहां उसने बच्ची से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। बच्ची के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। एक पड़ोसी ने बच्ची को सूरज साहनी के घर ले जाने की जानकारी दे दी। इस पर परिजन वहां पहुंच गए। वहां आरोपी बच्ची से अश्लील हरकतें कर रहा था। शोर करने पर वह इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान वहां लोग भी जमा हो गए।

 

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर वहां पुरानी आबादी, महिला थाना, कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी पहुंच गए और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी सूरज साहनी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.