जयपुर. चित्रकूट थाना इलाके में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर क्लेम उठाने का मामला सामने आया है। एक बीमा कंपनी के प्रतिनिधि रमेशचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश और हाल वैशाली नगर निवासी राजेश कुमार राय ने 2016 में जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। 2017 में उसके पुत्र ने मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर 7.79 लाख रुपए का क्लेम ले लिया। जनवरी, 2019 में उसी व्यक्ति राजेश कुमार राय के नाम से पॉलिसी अप्लाई की गई। बाद में जांच पर मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।
इधर तस्करों को हुई जेल
करीब चार वर्ष पूर्व कोटा, भवानी मंडी थाना इलाके में जाली नोटों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो तस्करों को अदालत ने तीन साल कठोर कारावास एवं 5-5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार 4 अक्टूबर, 15 को गडरिया निवासी गजेन्द्र सिंह से 20 हजार रुपए के जाली एवं बुलंदशहर निवासी अमित जाट के पास से 7 हजार रुपए के जाली नोट बरामद किए थे।





No comments:
Post a Comment