जैसलमेर/डाबला। जिला मुख्यालय के पास स्थित डाबला गांव में विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। सभी बीमारों को जिला मुख्यालय के जवाहर चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने घटनी की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना के बाद पीडि़त परिवार के घर पर पुलिस व चिकित्सा महकमे की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने दाल और पानी का सेम्पल लिया। खाद्य विभाग की टीम के अधिकारी श्रीकांत दुबे व एएनएम उषा चौधरी के साथ टीम सदस्य व पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
जानकारी के अनुसार इस घटना में गोरधनसिंह पुत्र राणसिंह, अरुणा पत्नी गोरधनसिंह, मानवेन्द्र, तमन्ना, कल्पना, मीनाक्षी, निर्भय बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार को लोगों ने जब रविवार रात को भोजन किया तो उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लग लगई। आसपास के लोगों को उनकी तबीयत खराब होने का सुबह पता लगा तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया।





No comments:
Post a Comment