Breaking News
recent

रणवीर की ’83’ में इस वेस्टइंडीज खिलाडी के रूप में नजर आएंगे उनके बेटे

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी '83' को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे है। इस फिल्म में चिराग पाटिल अपने पिता संदीप पाटिल की जगह नजर आएंगे। अब खबर है कि दिवंगत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल के बेटे माली उनके किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है।

 

Ranveer singh

खबरों के अनुसार करीब अपनी फिल्म को असली रूप देना चाहते हैं और माली के साथ बातचीत कर रहे थे। अब खबर आई है कि माली अपने पिता की तरह तेज गेंदबाज और मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं और पूरी तरह से फिल्म के लिए फिट हैं। कबीर खान ने वेस्टइंडीज के अन्य प्रसिद्ध खिलाड़ियों के बेटों से भी संपर्क किया है और उनके साथ बातचीत चल रही है।

Ranveer singh

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी भारतीय टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रणवीर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.