बीकानेर. बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता कम हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या औसत 894 है।
इन आठ विधानसभा क्षेत्रों में छह क्षेत्र एेसे हैं, जहां एक हजार पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 900 से कम है। केवल बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही एेसे हैं, जहां पुरुष मतदताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 900 से अधिक है।
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अधिक है। यहां सर्वाधिक ९४६ महिला मतदाता हैं। वहीं श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या सबसे कम ८६४ है।
१००० पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाएं
विधानसभा क्षेत्र महिला मतदाता
बीकानेर पूर्व ९४६
बीकानेर पश्चिम ९२९
अनूपगढ़ ८९४
श्रीडूंगरगढ़ ८९३
नोखा ८७८
लूणकरनसर ८७७
खाजूवाला ८७२
श्रीकोलायत ८६४
थर्ड जेण्डर मतदाता श्रीडूंगरगढ़ में सर्वाधिक
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में १८ लाख ३३ हजार से अधिक मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में १८ तृतीय (थर्ड जेण्डर) मतदाता भी मतदान करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक ८ तृतीय मतदाता हैं। वहीं बीकानेर पश्चिम विस क्षेत्र में तृतीय के ६ मतदाता मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग की २२ फरवरी तक की जानकारी के अनुसार लूणकरनसर विस क्षेत्र में ३ और खाजूवाला विस क्षेत्र में एक थर्ड जेण्डर मतदाता है। वही बीकानेर पूर्व, श्रीकोलायत, नोखा और अनूपगढ़ क्षेत्रों में इस अवधि तक सूची में तृतीय का मतदाता शामिल नहीं है।





No comments:
Post a Comment