सीकर।
चलती कार के बाद अब चलती बाइक में आग लगने का मामला सामने आया है। सुनने में भले ही यकीन नहीं हो रहा हो लेकिन हकीकत है। राजस्थान के सीकर जिले के मावण्डा में चलती बाइक में आग लगने से एक बच्चे के दोनों पैर जल गए। वहीं आग से बाइक पूरी जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार को गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार जिले के मावण्डा में शुक्रवार को दोपहर अनिल देशवाल व उनकी पत्नी सुमन देवी अपने नौ वर्षीय बच्चे को बाइक जा रहे थे। बच्चा बाइक पर आगे बैठा हुआ था। वह अपनी ढाणी बुबरयां वाली से मावण्डा खुर्द की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग को देखकर अनिल ने बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे पति-पत्नी तो दूर गिर गए। लेकिन नौ वर्षीय अभय बाइक पर ही रह गया। जिससे उसके दोनों पैर जल गए। घटना के बाद अनिल ने भागकर बच्चे को बाइक से दूर किया। ग्रामीणों की मदद से उसेे नीमकाथाना के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों ने पहुंच कर बाइक पर मिट्टी डालकर आग को बुझाया।
कौतूहल का विषय
अचानक चलती बाइक में आग लगने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में आग लगना कौतूहल का विषय बना हुआ है।





No comments:
Post a Comment