Breaking News
recent

आरबीआई के इस फैसले से आपके बचेंगे 9,456 रुपए, घर और कार समेत इन पर कम हो जाएगी ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट कम कर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में 6.25 फीसदी से 6 फीसदी कर दिया है। जो एक साल का न्यूनतम स्तर है। आरबीआई ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि बीते वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर काफी कम थी। अब आरबीआई के इस फैसले के बाद आपकी पॉकेट में रखे रुपए में इजाफा हो जाएगा। खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ब्याज दरों में बड़ी राहत मिलेगी। उनका ऑटो, होम, पर्सनल जैसे तमाम तरीकों के लोन की ईएमआई सस्ती हो जाएगी। आइए आपको भी बताते हैं कि होम से लेकर पर्सनल लोन तक में आपकी ईएमआई में कितनी कम हो जाएंगी।

20 साल की होम लोन की ईएमआई हो जाएगी इतनी कम
अगर हम 20 साल को आधार मानकर चले तो रेपो रेट कम होने के बाद 30 लाख रुपए की ईएमआई 26035 रुपए से 25562 रुपए हो जाएगी। अगर आपने 50 लाख रुपए का लोन लिया हुआ है तो ईएमआई 43391 रुपए से कम होकर 42603 रुपए हो जाएगी। आपको बता दें होम लोन पर मौजूदा ब्याज दर 8.50 फीसदी है, जबकि रेपो रेट कम होने के बाद ब्याज दरें 8.25 फीसदी हो जाएगी।

इतना पड़ेगा आपके 20 साल के होम लोन पर असर

लोन की रकम (लाख रुपए में) मौजूदा ईएमआई (रुपए प्रति माह) कटौती के बाद की ईएमआई (रुपए प्रति माह) बचत (रुपए प्रति माह)
30 26035 25562 473
50 43391 42603 788

कार लोन भी हो जाएगा सस्ता
अगर हम आपकी गाड़ी की ईएमआई की बात करें तो पांच साल के लोन पर 3 लाख रुपए की गाड़ी की ईएमआई 6,323 रुपए से कम होकर 6,286 रुपए हो गई है। 5 लाख रुपए की गाड़ी पर ईएमआई 10,538 रुपए से कम होकर 10,477 रुपए हो गई है। वहीं अगर आपके पास 10 लाख रुपए की गाड़ी की ईएमआई भर रहे हैं तो उसकी ईएमआई 21,075 रुपए से कम होकर 20,953 रुपए के आसपास हो गई है। आपको बता दें कि गाडिय़ों की ईएमआई में मौजूदा समय में ब्याज दर 9.65 फीसदी है जो अब घटकर 9.40 फीसदी हो गई हैं।

पांच साल का कार लोन इतना हो जाएगा सस्ता

लोन की रकम (लाख रुपए में) मौजूदा ईएमआई (रुपए प्रति माह) कटौती के बाद की ईएमआई (रुपए प्रति माह) बचत (रुपए प्रति माह)
3 6,323 6,286 37
5 10,538 10,477 61
10 21,075 20,953 122

पर्सनल लोन की किश्तों में भी आएगी कमी
अगर आपने बैंक से पर्सनल लोन लिया है तो उस पर मौजूदा समय में ब्याज दर 12.55 फीसदी है, जो अब घटकर 12.30 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में 2 लाख रुपए के पर्सनल में आपको अब 17,821 रुपए नहीं बल्कि 17,798 रुपए देने होंगे। जबकि तीन लाख रुपए के लोन पर आपकी ईएमआई 26,732 रुपए से 26,697 रुपए हो जाएगी। आपको बता दें कि इन बढ़ी हुई दरों का फर्क पुराने कर्जदारों पर नहीं पड़ेगा। जिनके पुराने लोन चल रहे हैं, उनसे पुरानी दरों के हिसाब से ईएमआई ली जाएगी। जबकि जो बढ़ी हुई दरों के बाद लोन लेंगे उन यह लागू होंगी।

एक साल का पर्सनल लोन होगा इतना सस्ता

लोन की रकम (लाख रुपए में) मौजूदा ईएमआई (रुपए प्रति माह) कटौती के बाद की ईएमआई (रुपए प्रति माह) बचत (रुपए प्रति माह)
2 17,821 17,798 23
3 26,732 26,697 35


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.