रामगंजमण्डी. एक पखवाड़े पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता प्रतिभा अग्रवाल की मौत के मामले में विवाहिता के पिता द्वारा दर्ज कराए हत्या के प्रकरण में पुलिस ने विवाहिता के पति व सांस को कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि शहर की पूर्णिमा कॉलोनी में 3 अप्रैल को विवाहिता प्रतिभा अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विवाहिता के पिता राकेश अग्रवाल निवासी बाड़ी धौलपुर की ओर से इस मामले में दहेज के लिए प्रताडि़त कर प्रतिभा का हत्या करने का प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमे पति देवेश ससुर भुवनेश, सास मायादेवी, देवर भूपेश को आरोपी बनाया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार शहर से फरार हो गया था। मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमों का गठन कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आरोपी पति देवेश व सांस माया देवी के गंगापुरसिटी से कोटा आने की सूचना पर कोटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रतिभा अग्रवाल का विवाह पूर्व देवेश के साथ हुआ था। प्रतिभा के 9 माह का पुत्र है।
शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी. उपाधीक्षक ने बताया कि प्रकरण में ससुर भुवनेश व देवर देवेश की गिरफ्तारी शेष है। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
चुनावी भाषणों में किसान-किसान खेलने वालों को
ये वीडियो जरूर देख लेना चाहिए....
9 माह नवजात भी साथ मे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सांस माया देवी के साथ मे 9 माह का अबोध शिशु भी साथ में है जिसको लेकर पुलिस टीम पशोपेश में है कि आखिर बालक को कैसे रखा जाए। उपाधीक्षक ने बताया कि 9 माह के बालक की देखभाल करने के लिए रिश्तेदारों से सम्पर्क किया जा रहा है। रिश्तेदारों के पहुचने पर उन्हें सौंपा जाएगा।





No comments:
Post a Comment