Breaking News
recent

लगातार तीसरे दिन कटौती होने से 9 महीने के निचले स्तर पर आया सोना, चांदी के दाम भी हुए कम

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 9 महीने के निचले स्तर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 90 रुपए की गिरावट के साथ 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। आपको बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दाम में कटौती देखने को मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हुआ सस्ता
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर रहने से विदेशों में सोना 0.40 डॉलर चमककर 1,291.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 1,295.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में आर्इ नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो गया है। इससे पीली धातु की मांग के साथ दाम भी बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 15.07 डॉलर प्रति औंस रह गर्इ।

9 महीने के निचले स्तर पर सोना के दाम
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गर्इ। सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए फिसलकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया जो पिछले साल 07 जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक माँग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 90 रुपए टूटकर 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वहीं, चांदी वायदा 45 रुपए की बढ़त में 37,465 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,330
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,465
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.