Breaking News
recent

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के लिए 9 उम्‍मीदवारों की नई सूची जारी की

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को नई सूची जारी कर दी है। नई सूची में नौ प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। इन प्रत्‍याशियों में भंडारीपोखरी विधानसभा से निरंजन पटनायक, भद्रक से नलिनीकांत मोहंती, बाराचना से सीता मोहपात्रा, धर्मसाला किसन पांडा, सलीपुर से रविंद्रनाथ कार, महाकालपाड़ा से बिभ्रांशु सेखर लेंका, तिरतोल से देबी प्रसाद मलिक, बालिकुड़ा इरसामा से लतेंदु मोहपात्रा और निमपारा से सत्‍यब्रत पात्रा का नाम शामिल है।

32 बार चुनाव हार चुके हैं श्‍याम बाबू, हौसले इतने बुलंद कि अस्‍का और बेरहमपुर से...

 

11 अप्रैल को सभी सीटों के लिए होगा मतदान

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्‍न होगा। प्रथम चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चार राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा भी होने हैं। इन राज्‍यों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा का नाम शामिल है। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों पर एक साथ पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होंगे।

 

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.