मुंबई। भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीसीसीआई के नवनियुक्त लोकपाल डीके जैन ने राहुल और पांड्या को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इस बात का अंदाजा काफी दिनों से लगाया जा रहा था कि पांड्या और राहुल पर जल्द ही कोई कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि सुप्रीम द्वारा BCCI के लोकपाल बने डीके जैन के हाथों में इस इस मामले की जांच सौंपी गई थी।
BCCI लोकपास ने जारी किया नोटिस
अब डीके जैन ने दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। नोटिस के बारे में जानकारी खुद लोकपाल डीके जैन ने दी है। उन्होंने कहा है कि ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए भेजा गया है। डीके जैन ने आगे कहा है कि मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं।
- माना जा रहा है कि केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश हो सकते हैं।
- इससे पहले बीसीसीआई की कमेटी सीओए ने दोनों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया। फिलाहल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर ना जाने कब तलवार लटक जाए, ये बात कोई नहीं जानता। अगर लोकपाल की जांच लंबी चलती है तो केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड कप जाना भी काफी मुश्किल है।
क्या है विवाद?
करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस बुला लिया था और जांच पूरी होने तक दोनों पर बैन लगाया गया था, लेकिन बाद में BCCI ने नरमी बरतते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी थी। ये जनवरी के पहले हफ्ते के बीच का है।





No comments:
Post a Comment