Breaking News
recent

Big News : आजीविका मिशन के प्रबंधक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से किया हमला

बूढ़ादीत. क्षेत्र के कोटड़ादीपसिंह व बड़ौद कस्बे के बीच बुधवार को दो बाइक सवार बदमाश चाकू से हमला कर दिनदहाड़े आजिविका मिशन के प्रबंधक से 63 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार देवली टिकड़ निवासी दुर्गाशंकर लुहार आजीविका मिशन (सुल्तानपुर कलस्टर) के प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। वह कोटड़ादीपसिंह गांव से स्वयं सहायता समूह की बैठक लेकर लाभार्थियों से राशि एकत्रित कर लौट रहा था।

महिलाओं ने छिपा रखा था अवैध शराब का जखीरा, पुलिस अधिकारियों के भी उड़ गए होश...

दोपहर ढाई बजे करीब कोटड़ादीपसिंह व बड़ौद के बीच सुनसान जगह पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और उसके दोनों हाथों व पीट पर चाकू से हमला कर बाइक से गिरा दिया। प्रबंधक के हाथ से बैग छीन लिया और बाइक को पास ही नाले में पटक कर फरार हो गए। इसकी जानकारी दुर्गाशंकर ने उच्च अधिकारियों को दी। वहां से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर इटावा उपाधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा व बूढ़ादीत थाना अधिकारी अमरनाथ जोगी घटना स्थल पर पंहुचे। बड़ौद अस्पताल में घायल प्रबंधक का प्राथमिक उपचार करवाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रबंधक दुर्गाशंकर ने बताया कि बदमाशों के पास काली प्लसर बाइक थी। उस पर मध्यप्रदेश नंबर की प्लेट लगी थी। बदमाश रुपए निकालकर घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बैग फेंक गए। पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू की। बदमाशों की पहचान के लिए कोटड़ादीपसिंह से अन्य टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले जा रहे हैं।

अपनों ने किए सितम तो 9 माह के बेटे को छोड़ दुनिया को अलविदा
कह गई मां, निर्दयी पति व सास गिरफ्तार


मामला दर्ज कर थाने स्तर पर तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पहचान के लिए सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चुनाव के दौरान लगी नाकाबंदी टीमों को भी सूचित कर दिया गया है।
अमरनाथ जोगी, बूढ़ादीत थाना अधिकारी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.