Breaking News
recent

Birthday Special: खेल के पिच पर ही नहीं, बल्कि कमाई की पिच पर भी 'मास्टर' हैं सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) आज 46 वर्ष के हो गए हैं। 24 अप्रैल 1973 को मुम्बई में जन्में सचिन क्रिकेट के जरिए ही आज शोहरत की बुलंदियों पर हैं। अपने 24 साल के करियर में उन्होंने ना सिर्फ क्रिकेट के हर रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, बल्कि अपने समय में उनकी गिनती दुनिया के टॉप अमीर क्रिकेटरों में की जाती थी। संपत्ति के मामले में तो सचिन अभी भी किसी क्रिकेटर से कम नहीं हैं। वो अभी भी सबसे अमीर स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी में से एक हैं। गरीब परिवार में जन्में सचिन आज भी अकूत संपत्ति के मालिक हैं।

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं घटा डिमांड

अपने 20 साल से अधिक लंबे क्रिकेटिंग करियर को सचिन तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को विराम दे दिया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि अपने रिटायरमेंट वाले साल वो फोर्ब्‍स की सूची में दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। यही नहीं, अब भी सचिन तेंदुलकर हर दिन लगभग 1.5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। जबकि क्रिकेट की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि रिटायरमेंट के बाद बल्लेबाज और गेंदबाज के पास कमाई करने के मौके बहुत कम ही होते हैं। आज जब उन्‍हें इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्‍यास लिए हुए छह साल पूरे हो चुके हैं, तब भी मार्केट में उनकी डिमांड कम नहीं
हुई है।

सचिन का खजाना

  • अगर बात सचिन तेंदुलकर की संपत्ति की करें तो वर्ष 2017-18 के हिसाब से उनकी कुल नेट वर्थ करीब 118 मिलियन यूएस डॉलर यानी 784 करोड़ से भी ज्‍यादा है।
  • इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का ब्रांद्रा में आलिशान बंग्ला है, जिसकी कीमत करीब 35.83 करोड़ है। इसके साथ ही उनकी गैराज में कई लग्‍जरी कार हैं।
  • छह साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद सचिन तेंदुलकर की सालाना कमाई 50 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है।
  • कई इंडोर्समेंट सचिन तेंलुलकर पर भरोसा जताए हुए हैं। 2016 के ईयर एंड में उनकी सालाना आय करीब 9 मिलीयन यानी 58 करोड़ रुपए थी। जो उन्‍होंने विज्ञापन और इंवेस्‍टमेंट के माध्‍यम से कमाए थे।
  • हालांकि सिर्फ विज्ञापन ही नहीं बल्कि सचिन के पास कमाई के और भी रास्ते हैं। उन्‍होंने होटल्‍स और स्‍पोट्र्स फ्रेंचाइचीज में पैसा लगाया हुआ है। उन्‍होंने स्‍पोर्ट्स फ्रेंचाइजी और स्‍पोट्र्स बेस्‍ड इंटरटेनमेंट में 100 मीलियन का इंवेस्‍टमेंट किया हुआ है।
  • वो आईएसएल ( ICL ) में केरल ब्‍लास्‍टर्स फ्रेंचाइजी के को-ऑनर हैं। इसके साथ ही वे प्रीमियर बैडमिन्‍टन लीग में बेंगलूरू ब्‍लास्‍टर्स के को-ऑनर हैं।
  • उनके मुंबई में दो होटल पार्टनरशिप में हैं, जिससे उनकी खूब कमाई होती है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 तीसरा चरण: आज चुनावी मैदान में होंगे 392 करोड़पति उम्मीदवार, 11 के पास नहीं एक भी रुपया

सचिन इनके लिए कर चुके हैं विज्ञापन

सचिन ने सबसे पहले एक बैंड-एड प्रोडक्ट का विज्ञापन किया था। इसके बाद उन्होंने बूस्ट, पेप्सी, एक्शन शूज, Adidas, ब्रिटानिया, फिएट पालियो, ESPN स्टार स्पोर्ट्स, सनफीस्ट, कैनॉन, जी-हॉन्ज, रोरिटो, Sanyo BPL, टोशिबा, कोलगेट, फिलीप्स, VISA, कैस्ट्रोल इंडिया, उजाला टेक्नो ब्राइट, कोका-कोला, Musafir.com के विज्ञापन किए। इसके अलावा सचिन National Egg Coordination Committee के 2003–05 तक, AIDS Awareness Campaign के 2005 में और Luminous India के 2010 से अभी तक प्रवक्ता रह चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि क्रिकेट हो या कमाई, दोनों मामलों में सचिन तेंदुलकर खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.