Breaking News
recent

BJP-RLP गठबंधन के बाद अब 5 सीटों पर सस्पेंस, सूची जारी होने का काउंटडाउन शुरू

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा से गठबंधन (RLP-BJP Alliance) कर लिया है। केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में हनुमान बेनीवाल ने एनडीए में शामिल होने का एलान किया। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

भाजपा ने नागौर सीट आरएलपी के छोड़ी है। हनुमान बेनीवाल खुद बताैर आरएलपी उम्मीदवार नागाैर लाेकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन होने के बाद अब कभी भी भाजपा के बचे उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 

भाजपा ने राजस्थान में Lok Sabha Election 2019 के पहले चरण की बाड़मेर और राजसमंद व दूसरे चरण की अलवर, करौली, दौसा और नागौर सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। नागौर सीट आरएलपी को देने के बाद बची पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी है। राजस्थान में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए 2 अप्रेल को अधिसूचना जारी हो चुकी है।

 

प्रदेश की पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य जारी है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू हाेने के दाे दिन गुजर जाने के बाद भी भाजपा ने पहले चरण की दाे सीटाें के उम्मीदवार घाेषित नहीं किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रेल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 12 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

 

उम्मीदवार सूची
सीट------------कांग्रेस-----------भाजपा
राजसमंद--------देवकीनंदन गुर्जर-------?
बाड़मेर-----मानवेंद्र सिंह-------------?
भरतपुर------अभिजीत कुमार जाटव------?
करौली-धौलपुर----संजय कुमार जाटव-----?
दौसा --------सविता मीणा----------?
नागौर-------ज्योति मिर्धा--------हनुमान बेनीवाल (गठबंधन सीट)
चूरू--------रफीक मंडेलिया-------राहुल कस्वां
झुंझुनूं--------श्रवण कुमार--------नरेंद्र खीच़़ड़
सीकर--------सुभाष महरिया------सुमेधानंद
अलवर-------जितेंद्र सिंह--------बालक नाथ
पाली-------बद्रीराम जाखड़-------पीपी चौधरी
जोधपुर-----वैभव गहलोत---------गजेंद्र सिंह शेखावत
जालोर-----रतन देवासी----------देवजी पटेल
उदयपुर-----रघुवीर सिंह मीणा------अर्जुन लाल मीणा
बांसवाड़ा-डूंगरपुर--ताराचंद भगोरा-----कनकमल कटारा
चित्तौड़गढ़----गोपाल सिंह ईडवा-----सीपी जोशी
कोटा--------रामनारायण मीणा-----ओम बिड़ला
भीलवाड़ा---------रामपाल शर्मा----सुभाष चंद्र बहेड़िया
अजमेर---------रिजु झुनझुनवाला---भागीरथ चौधरी
झालावाड़-बारां-------प्रमोद शर्मा----दुष्यंत सिंह
गंगानगर---------भरतराम मेघवाल---निहालचंद
जयपुर ग्रामीण-----कृष्णा पूनिया------राज्यवर्धन सिंह राठोड़
जयपुर--------ज्योति खंडेलवाल-----रामचरण बोहरा
टोंक-सवाई माधोपुर--नमोनारायण मीणा---सुखबीर सिंह जौनपुरिया
बीकानेर--------मदन गोपाल मेघवाल--अर्जुन राम मेघवाल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.