मासलपुर. एनएच ११बी पर बुधवार को भऊआपुरा गांव के समीप कैलादेवी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे आगरा निवासी दो बाइक सवार श्रद्धालुओं की दोपहर करीब तीन बजे रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव मासलपुर सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
मृतक आगरा के कमला नगर निवासी मनोज (२३) पुत्र अमरसिंह कुशवाह एवं जीवनी मंडी आगरा निवासी पंकज (२१) पुत्र ओम प्रकाश कुशवाह है। खेड़ा चौकी प्रभारी युनूस खान ने बताया कि मनोज व पंकज कुशवाह अपनी बाइक से कैलामाता के दर्शन कर आगरा लौट रहे थे। भऊआपुरा के समीप सरमथुरा की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।भऊआपुरा के समीप सरमथुरा की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।





No comments:
Post a Comment