Breaking News
recent

धौलपुर में पुलिस और रेता माफियाओं में मुठभेड़, जवान को लगी गोली, देखें वीडियो

धौलपुर। धौलपुर में रेता माफिया फिर से बेलगाम हो गए हैं। वहीं पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। इसका नतीजा है कि रेता माफिया अब पुलिस से सीधे भिड़ रहे हैं। इसके चलते रविवार सुबह अवैध चम्बल रेता परिवहन रोकने के लिए मारौली मोड़ पर खड़ी स्पेशल कोबरा टीम पर रेता माफियाओं ने गोली चला दी।

इससे एक गोली कोबरा टीम के जवान के दाहिने कंधे में जा घुसी। इस पर कोबरा टीम ने जवाबी कार्रवाई में ट्रेक्टर-ट्रॉली के टायरों को फायर कर बस्र्ट कर दिया। इससे घबराए माफिया ट्रेक्टरों को लेकर रिम के सहारे ही वापस गांव में भाग गए। बाद में टीम घायल जवान को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची।

लेकिन वहां पर एक्सरे अनुभाग नहीं खुलने के कारण तुरंत निजी चिकित्सालय में एक्सरा करवाया और फिर से राजकीय चिकित्सालय ले गए। इस दौरान पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अस्पताल पहुंच कर जवान के हाल चाल जाने तथा घटनाक्रम की जानकारी ली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.