संत तुलसाराम के आदर्शों पर चले युवा
संत की पुण्यतिथी पर बुर्जूग दिव्यांग ने किया रक्तदान
बाड़मेर पत्रिका
शहर के राय कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा छात्रावास में सोमवार को स्ंात तुलसाराम सुथार की बारहवीं पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान संत की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रृृद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोपाल गौशाला अध्यक्ष शंकरलाल पडाईया ने कहा कि संत तुलसाराम गौसेवा के प्रति समर्पित रहे। बलवंतसिंह चौधरी ने कहा कि संत ने हर वर्ग के लिए सेवा कार्य किया । डॉ. हुकमाराम सुथार ने कहा कि युवा वर्ग संत के आदर्शों पर चले। कार्यक्रम को बेरीवाला सरपंच खरथाराम चौधरी, पोकरराम सोनी, डॉ.हरीश जांगिड़, नरेश पालेचा, मोतीलाल जांगिड़, हकाराम, हिमताराम बूढड ने समबोधित किया। दीपसिंह भाटी ने संत तुलसाराम के जीवन पर स्वरचित डींगल पाठ का वाचन किया। संचालन रामचंद पडमा व आभार रावतमल कुलरिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवाराम ब्रहमक्षत्रिय, जेठाराम, प्रागाराम ओढाणा, रतनलाल ,नारायण पडमा , दीपाराम जांगिड़, महेश कुमार, नारायण कुलरिया, हुकमीचंद पडमा, राजेन्द्र बरडवा, अजीत जोपिंग, भूराराम, नरेश आदि मौजूद रहे।
संत तुलसाराम की पुण्यतिथी पर मीठीया तला बायतु पनजी में खेमसिद्ध डोनर्स क्लब बाड़मेर के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब संयोजक हरीश गोदारा ने बताया कि कैंप प्रभारी डॉ मोहन जांगिड़ के नेतृत्व में 35 लोगों ने रक्तदान किया । इस दौरान 55 वर्षीय दिव्यांग नेत्रहीन गोपीलाल ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मिशाल पेश की। रक्तदाता का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान मस्सा निवारण शिविर में 18 रोगियों की नि:शुल्क जांच एवं 2 रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। क्लब सह संयोजक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में बायतु ब्लॉक सीएमएचओ डॉ झुंजाराम चौधरी, हक् काराम जांगिड़, डॉ मोहन जांगिड़, सहसयोजक नरेंद्र चौधरी, क्लब प्रभारी ओम प्रकाश सियाग, केसर चौधरी, राजेश पोटलिया आदि उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment