Breaking News
recent

'क्योंकि कांग्रेस है ना', पार्टी ने जारी किया नया चुनावी वीडियो

पत्रिका ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के विज्ञापनों की श्रृंखला में एक और वीडियो जारी किया है। इसमें पार्टी के सबसे प्रमुख चुनावी नारे 'अब होगा न्याय' को 'अब होगा न्याय, कांग्रेस है ना' किया गया है। इस वीडियो में गीत के प्रमुख बोल है, गरीबों के साथ अब होगा न्याय, क्योंकि कांग्रेस है ना।

39 सेकंड की वीडियो में ये है खास

बता दे कि यह वीडियो 39 सेकंड का है और इसमें भी बेहद गरीब परिवारों को हर महीने 72 हजार रुपए देने की प्रस्तावित योजना 'न्याय' पर फोकस किया गया है। गीत में कहा गया है-'गरीबों की ना होगी अब लंबी कतार है वायदा मिलेंगे 72 हजार, क्योंकि कांग्रेस है ना।' कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'गरीबी पर वार 72 हजार' क्योंकि कांग्रेस है ना।

नया वीडियो लाने का कारण

इससे पहले पार्टी का प्रमुख चुनावी नारा 'अब होगा न्याय' का वीडियो विज्ञापन पहले से ही टीवी चैनलों में चल रहा है। पार्टी के प्रचार मैनेजरों का कहना है कि यह वीडियो भी जल्द टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में भी लोगों को देख रहे है और पसंद कर रहे हैं। साथ ही रणनीतिकारों का कहना है कि 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में एक ही तरह के प्रचार अभियान देखने से लोगों की दिलचस्पी कम हो जाती है, लिहाजा, चुनाव अभियान में एक नया वीडियो शामिल करने का निर्णय लिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.