नवलगढ़. क्षेत्र में गणगौर का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में ईसर गणगौर की सवारी निकली। ईसर गणगौर की सवारी रूपनिवास कोठी से शुरू होकर गढ़ पहुंची। यहां पर नवविवाहिताओं, महिलाओं व युवतियां ने पूजा अर्चना की। मीठे पकवानों का भोग लगाया। वहीं नाहरसिंपार्क के पास भी ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की गई। मंडीगेट स्थित रामलीला मंच के पास डॉ. विकास सैनी, विशाल पंडित, रामवतार सैनी, राकेश सैनी, संदीप सैनी, विष्णु कुमावत, अनुज शर्मा, आकाश राजोरिया, संदीप कुमावत, निखिल घोड़ेला, रितिक कुमावत, प्रदीप चेजारा, राहुल सैनी, प्रदीप सैनी आदि ने श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया। गांव कोलसिया में गणगौर की सवारी निकाली गई। जो मुख्य चौक होते हुए बस स्टेण्ड पहुंची।
परसरामपुरा. गांव नया परसरामपुरा स्थित गढ़ से शाही लवाजमे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। गणगोर विकास सेवा समिति के सदस्य रामशरण शर्मा ने बताया कि सवारी गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए चोपड़ बाजार स्थित गणगौर के कुए पर पहुंची। जहां नवविवाहित युवतियों और महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर विजय सिंह, रघुवीर सिंह, धर्मपाल शर्मा, पवन शर्मा, हरी सिंह, विनोद सर्राफ, पूर्णमल, रमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
खिरोड़. गांव में ईसर-गणगौर की सवारी निकाली गई। गणगौर की सवारी श्रीगोपालजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई जो वापस श्रीगोपालजी मंदिर पहुंची। जहां नवविवाहिताओं एवं बालिकाओं ने ईसर गणगौर की पूजार्चना कर मिठे पकवानों का भोग लगाया।इस दौरान खिरोड़ के गणगौरी चौक में मेला भरा।





No comments:
Post a Comment