बाड़मेर।
पुलवामा हमले ( pulwama attack ) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी ( india pak tension ) के चलते अटकी राजस्थान के एक दूल्हे की बारात शुक्रवार को Pakistan के लिए रवाना हुई। राजस्थान के सरहदी जिले Barmer के युवक की यह बारात भारत-पाक के बीच चलने वाले थार एक्सप्रेस ट्रेन ( thar express ) से पाकिस्तान पहुंची। पाकिस्तान में एक महीने रहने के बाद बारात दुल्हन को लेकर भारत लौटेगी। लगभग 45 दिन बाद बारात की रवानगी पर दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान बिखरी नजर आई। दूल्हा महेंद्र सिंह थार एक्सप्रेस से शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। महेंद्र की बारात में महिलाओं सहित कुल 15 लोग शामिल हैं।
दूल्हे के एक रिश्तेदार ने बताया कि 8 मार्च 2019 को बाड़मेर से बारात पाकिस्तान जाने वाली थी, लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा हमला और फिर 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और सरहदी जिले में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई थी। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़े हुए तनाव को देखते हुए शादी स्थगित कर दी गई थी। सभी को थार एक्सप्रेस से बारात लेकर पाकिस्तान को जाना था, लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शादी को टाल दिया गया था। महेंद्र का रिश्ता पाकिस्तान के अमरकोट प्रांत के गांव की एक लडक़ी से तय किया गया था।
सरहदी जिले बाड़मेर के गिराब गांव के महेंद्र सिंह ने अपनी शादी के लिए महीनों से तैयारी कर रख्खी थी। परिवारवालों ने दुल्हन के लिए कपड़े खरीद लिए थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति होने से शादी को स्थिगित करना पड़ा जिससे शादी वाले घर में मायूसी सी छा गई थी, लेकिन अब फिर से मुहर्त निकला तो दूल्हे के घर में एक बार फिर से खुशी का माहौल है। दूल्हे महेंद्र सिंह के अनुसार तय समय पर शादी नहीं हो पाने से उनमें मायूसी तो छाई लेकिन वो और उनका परिवार यही चाहता था कि दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द तनाव खत्म हो और शांति का रिश्ता कायम हो।





No comments:
Post a Comment