- ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गोदाम में रखा स्टॉक पकड़ा
- आबकारी की टीम ने भी पकड़ी खेप
पाली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी शराब ठेके सील कर दिए गए हैं। ये ठेके अब मतदान के बाद 29 अप्रेल को शाम छह बजे बाद खुलेंगे। सभी ठेकों पर आबकारी दल निगरानी रखेगा। अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसा जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शनिवार को सूर्या कॉलोनी स्थित एक भूखण्ड में बने गोदाम पर दबिश देकर 46 कार्टन अवैध शराब व बीयर पकड़ी। इसी प्रकार आबकारी निरोधक दल ने बगड़ी क्षेत्र में 27 कार्टन शराब पकड़ी। पुलिस व आबकारी की यह कार्रवाई ड्राई डे के दौरान भी जारी रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी गेमराराम सुथार ने बताया कि ड्राई डे की पालना विशेष टीमों का गठन किया गया है। कोई भी अवैध शराब बेचता पाया गया तो कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस व आबकारी होटलों ढाबों पर भी निगरानी रख रही है।
ड्राई डे के लिए स्टॉक, 46 कार्टन शराब बरामद
ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी लता बेगड़ ने बताया कि मुखबिर की इत्तला पर पुलिस ने सूर्या कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर दबिश दी। यहां 30 कार्टन शराब व 16 कार्टन बीयर बरामद की। पुलिस ने जैतारण हाल बजरंग कॉलोनी जवाहर नगर निवासी अर्जुन पुत्र मोहनलाल कुमावत को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में यह शराब ड्राई डे के लिए स्टॉक करना बताया। यह खेप शराब ठेकों से ही मार्च क्लोजिंग के समय खरीदी गई है। आरोपी को न्यायालय ने रिमाण्ड पर भेज दिया। उससे पूछताछ जारी है।
आबकारी की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी गेमराराम ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल सोजत मय जाप्ता ने बगड़ी थाना क्षेत्र के गजनई ग्राम पंचायत के बाडिय़ा सूर मगरी स्थित नारायण सिंह पुत्र अर्जुनसिंह के मकान पर दबिश। यहां से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद की। उल्लेखनीय है कि आबकारी दल ने एक दिन पूर्व भी अवैध शराब जैतारण क्षेत्र से पकड़ थी।





No comments:
Post a Comment