Breaking News
recent

राहुल को मिला जीजा रॉबर्ट वाड्रा का साथ, कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार, भाजपा ने कसा तंज

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां पूरे शबाब पर है। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी पार्टियों की ओर से अंधाधुंध प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट तक जारी कर दी गई है। वहीं, अब कांग्रेस के लिए राहुल गांधी के जीजा और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं, वाड्रा के इस बयान पर भाजपा ने तंस कसा है।

कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे रॉबर्ट वाड्रा

रविवार को रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि वह देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उनक प्रचार-प्रसार अभियान कब से शुरू होगा? इस पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब नामांकन (रायबरेली और अमेठी) पर्चा दाखिल कर लेंगे, इसके बाद वह पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे? इस पर वाड्रा ने कहा हां, दोनों के नामांकन के दौरान मैं मौजूद रहूंगा।

जेटली का वाड्रा पर तंज

वहीं, वाड्रा के इस बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मैं नहीं जानता कि वह सच में कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार कर पाएंगे। या फिर भाजपा के प्रचार में काम आएंगे।

'हाथ' को वाड्रा परिवार का साथ

गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी और राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी लगातार यूपी में पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। पार्टी ने भले ही उन्हें पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी हो, लेकिन प्रियंका की नजर प्रदेश की सभी सीटों पर है। यहां आपको बता दें कि प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ने के लिए लगातार आवाज उठ रही है। हालांकि, प्रियंका ने साफ कहा है कि पार्टी जहां से कहेगी वहीं से चुनाव लड़ूंगी। अब देखना यह है कि रॉबर्ट वाड्रा के आने से कांग्रेस को किस तरह की मजबूती मिलती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.