Breaking News
recent

नदी में मिला शव तो गांव में फैल गई सनसनी

नदी में मिला शव तो गांव में फैल गई सनसनी
पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया
कापरेन. क्षेत्र के बालोद गांव के निकट चम्बल नदी में तीन दिन पुराना शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह 9 बजे करीब बच्चे नदी पर नहाने के लिए पहुंचे तो अचानक नदी के बीच शव पत्थरों पर अटका हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो कापरेन थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश नामा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय मन्दबुद्धि युवक था। तीन दिन पूर्व ही देर शाम को ग्रामीणों ने इसे गांव में घूमते हुए देखा था। रात को नदी पार करते समय नदी में गिर गया और पानी के बहाव में आने से फिसलने से डूब गया और मौत हो गई। पुलिस ने मृग दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.