Breaking News
recent

समस्याएं दूर नहीं होने का मलाल

गुढ़ाचन्द्रजी. राजस्थान पत्रिका की चुनावी चौपाल बुधवार को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ाचन्द्रजी कस्बे में हुई। बस स्टैण्ड पर कई जगह लोग चाय व जूस की दुकानों पर चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। टीम ने चुनावी माहौल को लेकर गुढ़ाचन्द्रजी कस्बे में एक जूस की दुकान पर बैठे युवाओं का मन टटोला।
अधिकांश लोग प्रधानमंत्री द्वारा विश्व स्तर पर भारत को दिलाई पहचान, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक व सैनिकों को पहली बार खुली कार्रवाही पर युवाओं ने प्रधानमंत्री के कार्य को सराहा। साथ ही स्थानीय सांसद द्वारा बीते पांच वर्षो में कस्बे में एक धेले की भी राशि खर्च नहीं करने व कस्बे में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, बेरोजगारी, कस्बे में पुलिस थाना व उपतहसील कार्यालय आदि समस्याएं बताते हुए चेहरे पर रोष भी दिखाई दिया।
समस्याओं का लगा अंबार
करीब १० हजार आबादी वाले गुढ़ाचन्द्रजी रियासतकालीन कस्बा है। इस कस्बे से तीन दर्जन से भी अधिक गांव सीधे जुड़े हुए है।इसलिए ग्रामीणों को उपतहसील की दरकार है। ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा, धीरज महावर, मुकेश रामबाण, मनोज शर्मा आदि ने कहा कि कस्बे में वर्षभर पेयजल संकट बना रहता है। लोगों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। गर्मियों में पेयजल की भीषण समस्या हो जाती है। आए दिन लोग धरने प्रदर्शन, जाम व मटकी फोडऩा आदि आम बात हो गई है। जबकि सबसे खास बात तो यह है कि नादौती उपखंड मुख्यालय सहित एक दर्जन गांवों में गुढ़ाचन्द्रजी के नलकूपों से पानी की सप्लाई होती है। इससे लोगों के सामने 'समुद्र किनारे फिर भी प्यासेÓ वाली स्थिति हो रही है। प्रकाश पटवा, सियाराम गुर्जर, मुकुट सैनी आदि ने चंबल परियोजना का पानी का पानी अभी तक नहीं मिलने, कस्बे को उपतहसील बनाने, बिजली की अघोषित कटौती, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कपिल सैन, आदित्य जैमनी आदि ने खारवाड़वास में टंकी वाले रास्ते में पटाव नहीं होने से गंदगी की समस्या, सड़क ों की जर्जर स्थिति, ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य बाजार में नियमित सफाई नहीं करवाने, बस स्टेण्ड़ पर यात्रियों के लिए छाया व पानी की सुविधा का नहीं होना, ग्राम पंचायत द्वारा बनाएगए शौचालयों व पेशाबघरों में सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेरलगे होने पर लोगों ने रोष जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.