Breaking News
recent

चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

सादुलपुर।

National Highway 52 पर स्थित गांव लुटाना के पास एक कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा से सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें एक युवक को गम्भीर हालत देखते हुए हिसार रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका निरीक्षण किया।घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया तथा मृतकों के शवों को मोर्चरी रूम में रखवाया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव लुटाना के पास पहुँचे तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई तथा घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए तथा मौके पर ही दादा सतवीर,पोती शीतल तथा पोता विजित की दर्दनाक मौत हो गई जबकि शीलावती, विजेंद्र सिंह, विधि एवं दीपांशु गम्भीर रूप से घायल हो गए।चिकित्सकों ने दीपांशु को गम्भीर हालत देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौप दिया हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.