Breaking News
recent

डीजे की धुन पर अन्दौर से माउंट आबू अर्बुदा माता दर्शन के लिए पैदल संघ रवाना

अन्दौर से माउंट आबू अर्बुदा माता पैदल संघ रवाना
सिरोही. अन्दौर से माउंट आबू अर्बुदा माता दर्शन के लिए तृतीय पैदल संघ गुरुवार को रवाना हुआ। सुबह सभी श्रद्धालु महादेव मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद में डीजे की धुन पर थिरकते युवक-युवतियां रवाना हुए। मां अर्बुदा माता मंडल के कार्यकर्ता शंकरलाल कुम्हार, हरीश प्रजापति, देवाराम कुम्हार, कांतिलाल कुम्हार, दौलाराम कुम्हार, प्रकाश, वीराराम कुमावत आदि मौजूद थे।

गायत्री शक्ति पीठ में नवरात्र पर कार्यक्रम
सिरोही. गायत्री शक्ति पीठ सिरोही में चैत्र नवरात्र में अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार से प्रारम्भ नवरात्र में साधना, जप, यज्ञ एवं 24 हजार जप का लघु अनुष्ठान होगा।
प्रधान ट्रस्टी रमेश मिस्त्री ने बताया कि नौ दिन चलने वाले इस महापर्व पर जिले भर के साधक आएंगे। शनिवार सुबह घट स्थापना की जाएगी। इसके बाद माता गायत्री भगवती का विशेष पूजन कर यज्ञ किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.