Breaking News
recent

अहमदाबाद हाइवे पर ट्रेलर ने आरटीओ के गार्ड को कुचला, मौके पर ही मौत

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. अहमदाबाद हाइवे पर बलीचा के निकट शनिवार तड़के 3:30 से 4:00 के बीच एक ट्रोले ने आरटीओ गार्ड को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आरटीओ की टीम चेकिंग के दौरान बलीचा के पास खड़ी होकर वाहनों की जांच कर रही थी, तड़के अहमदाबाद की तरफ से एक ट्रक आने पर टीम ने उसे रूकवाया, चालक से बातचीत कर गार्ड सीकर लक्ष्मणगढ़ निवासी संतोष कुमार पूनिया ट्रक के कागज लेकर इंस्पेक्टर को चैक कराने आ रहा था। तभी सामने से ही तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने गार्ड को चपेट में ले लिया। ट्रक और ट्रेलर के बीच केबिन के पास गार्ड का सिर बुरी तरह से कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई। साथी गार्डों ने शव को एक तरफ कर गोवर्धन विलास थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। तड़के ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ ही देर में ट्रोले को पकड़ लिया। हादसे की सूचना सुबह तक आरटीओ कार्यालय पहुंची तो वहां शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि पिछले 4 माह में इसी हाईवे पर दुर्घटना में गार्ड की यह दूसरी मौत है, वाहनों की जांच के नाम पर रात में टीम के पास में लाठी और टॉर्च के अलावा कुछ नहीं है। राजस्व की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस हाइवे पर आए दिन इस तरह के हाथ से होने के बावजूद सरकार व विभाग इस पर गंभीर नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.