Breaking News
recent

भिड़ंत में कार के हुए दो टुकड़े, एक की मौके पर ही मौत

सिधमुख. उपतहसील के गांव चैनपुरा बड़ा व चैनपुरा छोटा के बीच राजगढ़ रोड पर रविवार को दो वाहनों में खतरनाक भिड़ंत हो गई। मैक्स जीप व मारुती कार की आपने-सामने की भिड़त में मारुति कार के दो टुकड़े हो गए। इससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरा घायल हो गया। थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे के करीब चैनपुरा बड़ा से निकलते ही राजगढ़ रोड पर राजगढ़ की तरफ से आ रही मैक्स गाड़ी एवं राजगढ़ की तरफ जा रही मारुती कार की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों कारों की आपसी टक्कर में मारुती कार के परखच्चे उड़ गए। कर दो हिस्सों में टूटकर अलग हो गई। मारुती कार में सवार अजय कुमार निवासी भटटू हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरा राहुल निवासी भटटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मैक्स गाड़ी चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए राजगढ़ ले गए एवं शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.