Breaking News
recent

फसल को पानी पिलाने गया और हो गया मौत से सामना

पेच की बावडी. क्षेत्र के ग्राम टरड़क्या गांव में जहरीले कीड़े के काटने पर किसान मनोहर लाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात करीबन एक से डेढ बजे थ्री फेज बिजली चालू होने पर मृतक मनोहर लाल (40) भिंडी की फसल को पानी पिलाने के लिए मोटर चलाने गया तो स्टार्टर के पास जहरीले कीड़े ने काट लिया। मृतक परिवार सहित खेत पर रहता था। मृतक के चिल्लाने पर पत्ïनी शंकरी दौड़कर आई और पति से लिपटकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर बच्चे जाग गए उन्होंने गांव में जाकर अन्य परिजनों को सूचना दी जिस पर ग्रामीण व परिजन उसे हिंडोली चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

दिल्ली -मुम्बई रेल लाइन पर मिला दो दिन पुराना शव
केशवरायपाटन. दिल्ली -मुम्बई रेल लाइन पर छोटी तीरथ गांव के पास चम्बल नदी के किनारे रेलवे केबिन से दूरी पर पुलिस ने शव बरामद किया। शिनाख्त नहीं होने से उसे कोटा चिकित्सालय में रखवाया गया। एएसआई रामसेवक सोनी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पर ढलान पर शव मिला, जिस पर कीड़े चल रहे थे। यह संभवतया चलती ट्रेन से गिर गया। मृतक का पैर टूटा हुआ था। उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने नीले रंग की जींस, आसमानी रंग की फुल आस्तीन की शर्ट पहन रखी है। शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके चलते शिनाख्तगी नहीं हो सकी। शव को कोटा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.