सीकर।
सीकर जिले के नीमकाथाना में अपने दो बेटों की शादी का कार्ड बांटने घर से निकला पिता दो दिन से लापता है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। परिजन शादी की तैयारी छोड़ उन्हें खोजने में लगे हुए है। परिजनों ने मामले को लेकर मंगलवार को सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार खादरा निवासी नागरमल वर्मा के बेटे गणेश व दिनेश की 26 अप्रेल को शादी है। नागरमल बच्चों की शादी के कार्ड बांटने के लिए सुबह 10 बजे गांवड़ी के लिए निकले थे। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांवड़ी सहित कई इलाको में खोजबीन की मगर युवक का कोई पता नहीं लगा।
26 अप्रेल को है शादी
जानकारी के अनुसार 26 अप्रेल को दो बेटों की शादी है। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। पिता शादी के कार्ड बांटने निकले तो थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पिता के अचानक लापता हो जाने से दोनों बेटे भी काफी परेशान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





No comments:
Post a Comment