Breaking News
recent

आग ने कर दी मेहनत खाक

गोठरा. सपोटरा उपखण्ड मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमरवाड़ के आडाडूंगर गांव में रविवार रात खेत में कटी हुई रखी गेहूं की फसल जल गई।
पीडित कन्हैया पुत्र रामफूल मीना ने बताया कि रविवार रात ९ बजे वह अपने खेत में गेंहू की फसल को एकत्र कर घर वापस आया था। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में अधंड़ से शार्ट सर्किट हो गया। जिससे उठी आग से गेहूं की फसल जल गई।

सपोटरा. सपोटरा क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत जीरोता में रविवार रात करीब १०.३० बजे बिजली के तारों से उठी चिंगारी से फसल जल गई। जीरोता के झोंपड़ा मोहल्ला निवासी किसान जगदीश मीना व बबलू मीना ने बताया कि तारों में स्पार्किंग की चिंगारी से एक बीघा खेत की कटी हुई व एक बीघा खेत की खड़ी गेहंू की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.