Breaking News
recent

ऐसा क्या हो गया कि दो दिन तक अंधेरे में डूबा रहा यह गांव

नोताड़ा. कस्बे के तेजाजी मोहल्ले में सोमवार को बिजली का तार टूटने के बाद बुधवार दोपहर बाद बिजली सुचारू हो पाई। यहां सोमवार को अंधड़ आने के साथ ही बिजली की केबल जलकर टूट गई, जिससे मोहल्ले के करीब साठ घरों मे अन्धेरे छाया रहा मंगलवार को केबल जोड़ी गई, लेकिन एक बार चालू होकर फिर से बंद हो गई। दो दिन तक लाइट बंद रहने से मोहल्ले के लोग दिनभर पीने के पानी को भी तरसते रहे। बुधवार को तकनीकी खामी को दूर कर दोपहर एक बजे बिजली सुचारू की गई। श्याम सुन्दर शर्मा, शिवराज सिंह चौधरी, महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि विभाग को दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखने के लिए निगम को कई बार अवगत करवाने के बाद भी अभी तक सुनवाई नही पा रही है। कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मर पर रात को भार बढऩे पर केबल जल जाती है ओर इसका नुकसान मोहल्लेवासियों को भुगतना पड़ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.