Breaking News
recent

टॉफी का लालच देकर किशोरी के साथ किया ऐसा कृत्य कि हर कोई है हैरान, जानिए पूरी खबर...

- मामला उजागर हुआ तो मुकदमा दर्ज, जांच सीओ सोजत को

पाली। मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बांता गांव में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार कर गर्भवती करने का मामला सामने आया है। मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी बांता गांव का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने सोजत सिटी में पीडि़ता का मेडिकल कराया है। जबकि आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। बांता गांव में पांच माह पहले किराणा की दुकान पर उसकी पुत्री सामान लेने गांव के मोहनलाल घांची की दुकान पर गई। इस दौरान मोहनलाल ने चॉकलेट का लालच देकर झाडिय़ों में उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी।

अब पीडि़त किशोरी के पेट में पांच माह का गर्भ है। यह जानकारी परिजनों को लगी तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच सीओ सोजत को सौंपी है। पीडि़ता के पिता की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.