Breaking News
recent

डॉॅ.अंबेडकर की जयंती की तैयारियों पर चर्चा

जैसलमेर/पोकरण. दलित अधिकार अभियान कमेटी की बैठक स्थानीय उरमूल परिसर में कमेटी संरक्षक रेंवताराम बारूपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कमेटी के सचिव गणपतराम गर्ग ने बताया कि बैठक में आगामी 14 अप्रेल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष अलसाराम पंवार ने बताया कि बाबा साहब की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अल्पसंख्यक मामलात विभाग मंत्री ***** मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान वहीदुल्ला मेहर के विशिष्ट आतिथ्य व विभिन्न समाजों के अध्यक्षों की उपस्थिति में स्थानीय अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा विचार गोष्ठी में वक्ताओं की ओर से भारतीय संविधान व बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में रामचंद्र बारूपाल, भगाराम देवपाल, हरिकिशन बारूपाल, खेताराम पंवार, टीकूराम, राजूराम, गोविंद देवपाल, मेहराजराज जुइया, रेंवताराम पंवार, मगाराम देवपाल, भीखाराम हींगड़ा, कैलाश नागौरा, राजूराम, जेराराम, दलपतराम, मोहनलाल, कलाराम, मानाराम सहित कमेटी के सदस्य व लोग उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.