Breaking News
recent

दूसरे दिन भी नहीं आया कोई नामांकन



चित्तौडग़ढ़. लोकसभा चुनाव में चित्तौैडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बुधवार को भी एक भी नामांकन पत्र पेश नहीं हुआ। पहले दिन मंगलवार भी कोई नामांकन पत्र नहीं आया था। चुनाव के लिए नामांकन पत्र पेश करने की अंतिम तिथि ९ अप्रेल है। रंगतेरस पर्व के चलते जिले में बुधवार को रंगों की धूम रहने से भी कोई नामांकन पत्र भरने नहीं आया हॉलाकि सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक कलक्ट्रेट में पूरी तैयारियां रही। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने ६ अप्रेल एवं कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह इडवा ने ८ अप्रेल को नामांकन पत्र पेश करने की घोषणा कर रखी है। माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम एक-दो दिनों में ही अधिकतम नामांकन पत्र पेश होंगे।
नामांकन पत्र भरने के लिए नवरात्र शुरू होने का इंतजार
नवरात्र स्थापना ६ अप्रेल को होने से कुछ संभावित प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए हिन्दू नववर्ष नवसंवत्सर का इन्तजार कर रहे है। उन्हें नवरात्र का समय नामांकन के लिए शुभ बताया गया है। नामांकन पत्रों की जांच १० अप्रेल को होगी एवं नाम वापस १२ अप्रेल तक लिए जा सकेंगे। मतदान २९ अप्रेल को सुबह ७ से शाम ६ बजे तक होगा। संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना २३ मई को सुबह ८ बजे से चित्तौडग़ढ़ के मेजर नटवरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.