हिण्डौनसिटी.कोटा तक विस्तारित की गई नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी व जागरूक नागरिकों ने स्टेशन अधीक्षक को रेलमंंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने आगमी दिनों में चलने वाली ट्रेन का हिण्डौन में ठहराव सुनिश्चत कराने की मांग की।
अग्रवाल समाज तहसील अध्यक्ष ओपी मंगल व सक्षम प्रांतीय सहसचिव सुनील सिंघल ने बताया कि वर्तमान में वातानुकूलित सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन नंदा देवी एक्सप्रेस देहरादून से नई दिल्ली के बीच संचालित हो रही है।
रेल मंत्रालय में हाल ही में नंदादेवी एक्सप्रेस को मार्ग विस्तारित कर कोटा तक संचालित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ट्रेन ट्रैक पर आने वाली है। लेकिन रेलवे द्वारा जारी किए शिड्यल में ट्रेन का हिण्डौनसिटी ठहराव तय नहीं किया गया है। जबकि कोटा-नई दिल्ली के बीच में बी श्रेणी का हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन सर्वाधिक राजस्व देने वाले रेलवे स्टेशन में शुमार है। यहां मेहंदीपुर बालाजी, श्रीमहावीरजी,मदनमोहनजी और कैलादेवी के लाखों श्रद्धालु हिण्डौन से आवाजाही करते हैं। स्टेशन अधीक्षक गजानंद गुप्ता को रेल मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन देकर शहरवासियों ने नन्दादेवी एक्सप्रेस के टाइम शिड्यूल में हिण्डौनसिटी में ठहराव शुमार करने की मांग की। ज्ञापन में नई दिल्ली-इंदौर-इंटरसिटी व वलसाड़- हरिद्वार एक्सप्रेस के हिण्डौन सिटी में ठहराव की मांग भी दोहराई गई है।
ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर उद्योग मंडल के राजेश अग्रवाल, व्यापार मंडल व गौशाला संरक्षक विशम्भर बंडीभोला, गायत्री परिवार के दिनेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पार्षद दिनेश सैनी, पूर्व पार्षद अरविंद सिंघल, मनीष सिंघल, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बल्लभराम कम्बलवाल, रोहित आर्य, लोकेश कम्बलबाल व गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुकेश गोयल, बहादुर सिंह,भारत विकास परिषद् शाखा विवेकानन्द अध्यक्ष महेंद्र खेडला, शैलेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष आर्य, स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिय़ा, रीयल टैक रोवरकू्र विवेक, सचिन, ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
तो हरिद्वार का सफर होगा आसान-
ओपी मंगल ने बताया कि नंदादेवी एक्सप्रेस के ठहराव से होने से लोगों का हरिद्वार व देहरादून जाने का सफर आसान हो सकेगा। फिलहाल यह ट्रेन रात 11.50 बजे नई दिल्ली सें चल कर तड़के करीब 4 बजे हरिद्वार पहुंचती है। वहीं पूरी तरह वातानुकूलित होने से लोग गर्मी में भी राहतभरी यात्रा कर सकेंगे।





No comments:
Post a Comment