थार में अंधड से जन जीवन अस्त व्यस्त, मौसम में ठंडक का अहसास
बाड़मेर पत्रिका
थार में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं व आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह से देर शाम तक हवाओं के साथ आकाश में धूल उड़ती रही। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। सूर्य बादलों व धूल की ओट में छिपा रहा । रेत उडऩे के साथ तेज हवाएं चलने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। एेसे में दूर से आने वाले वाहन नजर नहीं आए। वाहनों का लाइटे जलानी पड़ी। हालांकि बादल छाए रहने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।
पूर्व में भी जारी हुई थी चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से 10 से 12 अप्रेल को तेज हवाओं के साथ आंधी व बारिश की चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन दिनों सामान्य मौसम रहा। हाल में तेज हवा व आंधी का दौर शुरू हुआ।
शादी समारोह आयोजकों को आई परेशानी
मौसम में बदलाव के चलते शादी समारोह के आयोजकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे में जिन लोगों के भोजन की व्यवस्था बाहर मैदान में टेंट लगाकर की गई उनको अधिक परेशानी हुई। घरों में भी सुबह से शाम तक महिलाएं बार बार झाडू लगाती नजर आई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूल भरी आंधी का असर रहेगा। ऐसे में मंगलवार को भी इस प्रकार का असर नजर आएगा।
खड़ी फसलों को नुकसान की संभावना
तेज हवाओं के साथ आंधी चलने के किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। तेज हवा से फसले गिरने लगी है। साथ ही मिटटी उडऩे से फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके साथ बार बार बिजली गूल होने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।





No comments:
Post a Comment