श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव के प्रथम प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिन कार्मिको को पीओ टू व पीओ थ्री के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, उनमें से 4 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जबकि 6 कार्मिक उपस्थिति लगाकर प्रशिक्षण स्थल छोडकर चले जाने पर जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने गंभीरता से लेते हुए दस कार्मिकों को चार्जशीट देने के आदेश किए है। नकाते ने कहा कि बिना बताए डयूटी से गायब होने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अलग से चुनाव आयोग को शिकायत भी की जा रही है।
इससे पहले चौधरी बल्लूराम गोदारा गल्र्स कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाना हमारा दायित्व है। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा, उतना ही अच्छा मतदन करवाने में सफल होंगे।
उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यव्स्था में चुनाव कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे बहुत ही जिम्मेदारी के साथ किया जाना है। उन्होने कहा कि मतदान दल में कार्मिक ईवीएम संचालन में पूरी तरह पारंगत होने चाहिए। किसी प्रकार की शंका का यही पर निराकरण करे। थोडी सी भी आशंका को अपने साथ लेकर न जाए। ईवीएम संचालन में थोडी सी भी भूल बडा कारण बन जाती है इससे बचने के लिए, मतदान दलों का पारंगत होना बहुत आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दल अपनी मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल के सदस्यों के साथ सीधे मतदान केन्द्र पर ठहरेंगे। कोई भी कार्मिक मतदान केन्द्र को नही छोडेंगे। मतदान केन्द्र भवन का जाते ही निरीक्षण कर लेवें तथा मतदाताओं के आने व मतदान के बाद जाने के रास्ते इत्यादि की तैयारी कर ले। मतदान के दिन मतदान समय से एक घण्टा पूर्व मोकपोल अभ्यर्थी एजेंटों की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होने कहा कि मतदान दलों के लिए सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा, लेकिन कही सुविधिओं की थोडी कमी हो, तो अपना ध्यान हटाए बिना चुनाव कार्य पर केद्रीत रखना है।
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए मतदान अधिकारी एक से 525 तक को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ-साथ 5-5 के समूह में ईवीएम व वीवीपेट का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस बार प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की गई थी कि एक-एक कार्मिक ईवीएम संचालन तथा मतदान प्रारम्भ से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मशीनों को भली प्रकार से सील करने का कार्य करवाकर प्रशिक्षित किया गया। जिला कलक्टर श्री नकाते ने स्वयं एक-एक टेबल पर जाकर प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों से ईवीएम वीवीपेट संचालन से संबंधित प्रश्न पूछे तथा कही शंका होने पर समाधन किया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाताओं के प्रवेश द्वार के साथ ही पीओ प्रथम व द्धितीय बैठेंगे। इनके पीछे राजनैतिक दलों के एजेंट होंगे। इसके पश्चात पीओ तृतीय इसके पश्चात पीठासीन अधिकारी के बैठने की व्यवस्था होगी। पीठासीन अधिकारी के पास वीवीपेट व बैलेट यूनिट होगी। वीवीपेट के ऊपर सीधी रोशनी नही पडनी चाहिए। वीवीपेट को ले जाते समय भी धूप व गर्मी से बचाव करना है। वीवीपेट में मतदान के बाद एक पर्ची प्रदर्शित होगी, जिसमें पसंदीदा उम्मीदववार का नाम, क्रम संख्या व नाम दिखाई देगा तथा 7 सैकेण्ड बाद यह पर्ची स्वत: ही कटकर बॉक्स में गिर जाएगी। प्रशिक्षण मोकपोल से लेकर सम्पूर्ण मतदान की प्रक्रिया, विभिन्न प्र्रकार के प्रपत्रों में सूचना भरने सहित जानकारियां दी गई।





No comments:
Post a Comment