Breaking News
recent

प्रेम प्रसंग के चलते एक और युगल ने लगाया फंदा, युवक ने नाबालिग लड़की के साथ फंदे से लटककर दी जान

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के चौहटन थाना के रानीसर सनाऊ सरहद में एक युगल ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी। दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले। सूचना के बाद पुलिस मौके पर है। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। प्रेमी युगल रुगाराम भील (19) ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ पेड़ से लटक कर जान दे दी।


बताते चलें कि दस दिन पहले आंटियां सरहद में नाबालिग प्रेमी युगल ने भी टांके में कूदकर जान दे दी थी। 28 मार्च को आंटिया सरहद में सवेरे एक खेत में बने टांके में नाबालिग छात्र-छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के परिजन को मौके पर बुला शव टांके से बाहर निक लवाए और चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।

ये मामला भी प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का बताया गया था। दोनों नाबालिग दसवीं के विद्यार्थी थे और 26 मार्च की रात से ही घरों से गायब थे।

उनका 27 मार्च को बोर्ड परीक्षा का पेपर था, लेकिन दोनों ने परीक्षा नहीं दी। छात्रा के पिता ने अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 26 मार्च की रात पेशाब करने घर से बाहर निकली तो चार जनों ने अपहरण कर लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बांधकर टांके में डाल दिया। वहीं मृतक छात्र के भाई ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई दसवीं में पढ़ता है, वह 26 मार्च को घर से गायब हो गया। उसका गुरुवार को एक लड़की के साथ टांके में शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.