Breaking News
recent

तीन घरों पर चोरों का धावा, लाखों के आभूषण और नकदी पार

बाड़मेर. शहर में पुलिस गश्त की सुस्ती आमजन पर भारी पड़ रही है। बलदेव नगर में चोरों ने बुधवार रात तीन घरों पर धावा बोला। एक जगह घरवालों के जाग जाने पर चोर भाग गए। लेकिन दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए

करीब 19 तोले सोने के आभूषण व 75 हजार की नकदी पार कर ले गए। पंखे और कूलर की आवाज के कारण चोरों के आने की आहट सुनाई नहीं दी। पीडि़तों को सुबह घटना का पता चला। पुलिस को जानकारी देने पर टीम मौके पर पहुंची।

4 तोला सोना 24 हजार नकदी पार

पीडि़त भवानीसिंह पुत्र रतनसिंह रावणा राजपूत के घर के मुख्य द्वार से चोर भीतर घुसे। सभी घर वाले सोए हुए थे। दबे पांव आए चोरों ने अलमारी से आभूषण पार कर लिए। यहां पास में रखा बक्सा चोर उठाकर अपने साथ ले गए। उसमें 24 हजार नकद थे। रुपए निकालने के बाद चोर बक्सा रास्ते में छोड़ गए।

9 तोला सोना और 50 हजार नकदी चोरी

दूसरे पीडि़त रमेश कुमार पुत्र बलवंताराम मेघवाल के यहां चोर छत से घर में घुसे। घर के लोग नींद में थे। चोरी का पता सुबह बैग में रुपए नहीं मिलने पर चला। चोरों ने 50 हजार नकद व 9 तोला सोना चोरी किया। चोरों ने सफाई से वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से उठाकर ले गए लोहे के संदूक को फेंककर चले गए। इसमें 50 हजार रुपए थे।

जागने पर भाग गए चोर

बलदेव नगर में वागाराम पुत्र फोजाराम माली के घर चोर वारदात को अंजाम देने पहुंचे। यहां चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और भीतर घुसे। लेकिन घर वालों के जागने के कारण चोर कुछ नहीं ले जा सके और भाग गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.