Breaking News
recent

चुनावी चौपाल : पेयजल, शिक्षा व बेरोजगारी के उठे मुद्दे

मंडावर. राजस्थान पत्रिका की चुनावी चौपाल सोमवार को कपड़ा बाजार मंडावर में लगी । राजस्थान पत्रिका की चुनावी चौपाल में लोगों ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। चुनावी चर्चा में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, पानी प्रमुख मुद्दे सामने आए वहीं क्षेत्र में नासूर बनी पानी की समस्या चिकित्सा शिक्षा सड़क के मुद्दे प्रमुखता से उठे। #lok_sabha_election_2019

 


अनाज मंडी व्यापारी सुरेश दानपुर ने बताया कि अनाज मंडी में बैंक के नहीं होने के कारण व्यापारियों को नकदी लाने व लेजाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है । पूर्व में भी व्यापारियों के साथ कई वारदातें हो चुकी हैं। बलराम जाखड़ ने बताया कि शराब का ठेका पाखर द्वतीय के रास्ते में होने से आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों को आए दिन शराबियों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन करने पर भी समस्या जस की तस बनी हुई है ।

 

 

देशबंधु मीणा ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र में चार-पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली के तार सड़कों पर झूल रहे हैं । जिनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । रोशन हवलदार ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा की स्थति बहुत ही खराब है सरकारी विद्यालयों में सही तरीके से पढ़ाई न होने के कारण बच्चों को निजी विद्यालयों में मजबूरी वश प्रवेश दिलाना पड़ रहा है। निजी विद्यालयों द्वारा मोटी फीस वसूली जा रही है। उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण। छात्राओं को निजी महाविद्यालयों में अतिरिक्त शुल्क देकर प्रवेश लेना पड़ता है।

 

 

योगेश अग्रवाल ने कहा कि रेलवे स्टेशन #lok_sabha_election_2019 पर ट्रेनों का ठहराव हो। बृजमोहन दास शर्मा ने कहा कि आवारा जानवरों सेआमजन परेशान है। आवारा जानवरों से सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है । इनके हमले से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला संचालित करनी चाहिए। सुरेश शर्मा ने कहा कि चिकित्सालय में बैडों की संख्या बढ़ानी चाहिए। इससे मरीजों को भर्ती करने में परेशानी ना हो। चिकित्सालय में सोनोग्राफी जांच की मशीनें, जनरेटर पर धूल छा रही है। चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर बंद हैं। चिकित्सालय में सर्जन चिकित्सक का अभाव हंै।

 

 

अनंत मंगल ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे अब तक कई लोग घायल हो चुके। बंदरों से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। दुकानों में से सामान को बंदर खींच ले जाते हैं। बिजली के तारों पर बंदरों के लटकने से आए दिन फाल्ट होता रहता है ।हरिकिशन लौटा ने बताया कि किसानों को जींस का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कृषि विभाग द्वारा समय पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है । पानी का स्तर नीचे गिर जाने से फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है । किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ।

 

 

लोकेश सोनी ने बताया कि कस्बे में गांधी चौक से डाक बंगले तक गांधी चौक से सब्जी मंडी तक गांधी चौक से हॉस्पिटल रोड तक आए दिन जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । बायपास पर सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटन होती रहती है।

 

 

ये है क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे

- मंडावर अनाज मंडी में बैंक की समस्या ।
- सड़क किनारे शराब के ठेका।
- विद्युत निगम की लापरवाही बिजली के झूलते तार ।
- शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय खुले।
- मंडावर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव। यात्री ट्रेनों का ठराव हो।
- चिकित्सालय में बंद पड़ी मशीनें। सर्जन चिकित्सक का अभाव।
- बंदरों के आतंक से आमजन परेशान।
- कृषि को बढ़ावा दिया जाए।
- सड़कों की स्थिति खराब आए दिन जाम । सड़कों पर जगह-जगह हो रहे हैं गड्ढे ।
।फोटो- मंडावर के कपड़ा मार्केट में चुनावी चौपाल में चर्चा करते लोग।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.