बाड़मेर. सिने स्टार सन्नी देओल की मां हेमामालिनी ने 2009 में मानवेन्द्रसिंह के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया था और वे जसवंतसिंह के साथ यहां पहुंची थी। उन्होंने मानवेन्द्र के लिए स्टेशन रोड़ में बैठक की थी। हेमामालीनी ने यहां कहा था कि चल धन्नो, अब तेरी इज्जत का सवाल है।
उन्होंने कहा था कि यहां मानवेन्द्र के साथ बसंती की इज्जत का सवाल है। बसंती यहां आई है यह ध्यान में रखते हुए वोट कीजिएगा। मानवेन्द्र 2009 का चुनाव हार गए थे। इसके बाद अब मानवेन्द्र कांग्रेस में आ गए है और वे कैलाश चौधरी के सामने चुनाव लड़ रहे है। कैलाश के पक्ष में अब सन्नी देओल आ रहे है। वो कैलाश का समर्थन करेंगे।
हेमा भी आएगी पर बाड़मेर नहीं
हेमा मालीनी भी 27 अप्रेल को पाली आ रही है। दोनों मां-बेटे लगभग एक समय पर ही मुम्बई से रवाना होंगे और यहां चुनावी सभाओं और रोड शो में हिस्सा लेंगे। शाम को दोनों ही फिर मुम्बई पहुंच जाएंगे।
हेमा और जसवंतसिंह आए थे साथ
हेमा मालीनी 2009 के चुनावों में बाड़मेर आई तो जसवंतसिंह हाथ पकड़कर हेमामालीनी को मंच तक लाए थे। यहां पर उन्होंने हेमा की डॉयलोग डिलीवरी सुनी और जब संबोधन खत्म हुआ तो वे हेमा को मंच से भी शिष्टाचार के नाते नीचे तक ले गए।
हेमा रुकी थी गांधीनगर
हेमा मालीनी जब बाड़मेर आई थी तो वे गांधीनगर में रुकी थी। यहां जसवंतसिंह का परिवार चुनाव के वक्त ठहरा हुआ था। हेमामालीनी यहां से तैयार होकर के सभा स्थल पर पहुंची थी। लंच जसवंतङ्क्षसह के साथ ही उनके निवास पर ही लिया था।





No comments:
Post a Comment