Breaking News
recent

भोजपुुुुरी नायिका मोनालिसा बोलीं, मैं ‘डायन’ बनकर खुश हूं..

मधुलिका सिंह/उदयपुर. ‘सुपर नेचुरल पावर पर आजकल बहुत कहानियां बन रही हैं। कई फिल्में और सीरियल्स भी चल रहे हैं। ‘नजर’ भी सुपर नेचुरल पावर पर आधारित है और हमें बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। इसमें मैं एक डायन का किरदार निभा रही हूं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। मैं डायन बनकर बहुत खुश हूं।’ यह बात भोजपुरी नायिका व बिग बॉस 10 की प्रतिभागी मोनलिसा (अंतरा बिस्वास) ने पत्रिका से विशेष बातचीत कही।


किन्नरों का दर्द जानने का मिला मौका

मोनालिसा ने जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘हंसा- एक संयोग’ में प्रमोशनल गाना किया है। साथ ही वे रायपुर में पोस्टर रिलीज़ के दौरान परफॉर्म भी करेंगी। अपनी उन्होंने बताया कि ‘हंसा- एक संयोग’ किन्नर प्रधान फिल्म है, जो किन्नरों की जीवन की परेशानी और परिस्तिथियों के बारे में हैं । यह उन संघर्षों को दर्शाता है, जो किन्नरों को समाज में आसान जिंदगी जीने की इजाजत नहीं देता। इस फिल्म को संतोष कश्यप और धीराज वर्मा ने निर्देशित किया है। मोनालिसा ने कहा, फिल्म के जरिये मुझे किन्नरों की जिंदगी और उनका दर्द जानने का मौका मिला। ये एक रियलिस्टक फिल्म है और मैं ऐसे ही रियल किरदार निभाना चाहूंगी।

अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहूंगी

मोनालिसा ने बताया कि एक एक्टर के लिए हर दिन सीखने का होता है। 125 भोजपुरी फिल्म करने के बाद भी मुझे लगता है कि अभी मुझे और सीखने की जरूरत है। इन दिनों जैसे मैं ‘दिव्यदृष्टि और नजर’ जैसे टीवी सीरियल्स कर रही हूं, जो सुपर नेचुरल पावर पर हैं। ‘नजर’ में मेरा किरदार नेगेटिव है, जो अब तक नहीं निभाया था। इससे बहुत कुछ सीखा है। एक पॉजीटिव लडक़ी नेगेटिव किरदार में आई और उसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस रोल के बाद मुझे बहुत पॉजीटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। आजकल वेबसीरिज का जमाना है। डिफरेंट रोल करने का मौका मिलता है। बंगाली में एक वेब सीरिज कर रही हूं। इसी तरह अलग-अलग किरदार निभाने की मेरी इच्छा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.