खिरनी. कस्बे में बुधवार शाम मोटरसाइकिल से बौंली से बाटोदा जाते समय खिरनी कस्बे से गुजरते समय जिंद की बावड़ी के पास मोड़ पर बाइक फिसलने से बरनाला निवासी रामसहाय रैगर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक फिसलने के करीब बीस मिनट तक घायल वहीं पड़ा रहा। वहां से निकल रहे रूपसिंह डोई ने घायल को स्वयं के वाहन से खिरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक हरकेश गुर्जर ने घायल का उपचार किया। रूपसिंह डोई ने जिला कलक्टर से अस्थाई तौर पर 108 एम्बुलेंस लगवाने की मांग की है।
ट्रॉली की चपेट में आने से दो घायल
खिरनी. कस्बे में दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से खिरनी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया। मनरेगा मेट बत्तीलाल गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत तलाई का कार्य मजदूरों से कराया जा रहा था। इसी दौरान कार्य करने के बाद कुछ मजदूर सड़क किनारे छायादार पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी भाड़ौती की तरफ से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग हो गई और वह पलटती हुई सड़क किनारे बैठे मजदूरों को चपेट में ले लिया। इससे खिरनी निवासी भुरजी गुर्जर(55) एवं सौदान गुर्जर(50) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से सवाई माधोपुर रैफर कर दिया।
लोडर वाहन में घुसी बाइक, एक जना घायल
सवाईमाधोपुर. कुस्तला में पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात सवा नौ बजे अंधेरे के चलते लोडर वाहन में बाइक के घुसने से एक जना घायल हो गया। सूचना पर कुस्तला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस व एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुस्तला चौकी प्रभारी हनुमानसिंह मीना ने बताया कि घायल रामलाल मीना निवासी मई का टापरी है। वह रात सवा नौ बजे सवाईमाधोपुर से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान कुस्तला पेट्रोल के पास एक लोडर वाहन खड़ा था। इस दौरान अंधेरा होने से बाइक लोडर वाहन में घुस गई।





No comments:
Post a Comment