Breaking News
recent

अभिनेत्री और कांग्रेस की नेता के साथ भीड़ में इस शख्स ने की गंदी हरकत, जड़ा जोरदार चांटा, वीडियो हुआ वायरल

साउथ फिल्मों की हिट एक्ट्रेस और कांग्रेस (Congress) की नेता खुशबू (Khushboo) हाल ही में एक घटना का शिकार हुई हैं। दरअसल, खुशबू के साथ एक शख्स ने सबसे सामने गंदी हरकत की। ये घटना उस वक्त घटी जब वह बेंगलुरु (Bengaluru) में एक रैली का हिस्सा बनी थी।

Khushboo

बता दें कि खुशबू इस घटना से अंजान भीड़ के बीच से होती हुई जा रही थीं तभी एक शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स को तमाचा जड़ दिया। इस दौरान की घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Khushboo

इस वीडियो में आप देख सकते हैं की किस तरह खुशबू उसे थप्पड़ मारती हैं, उसके बाद एक पुलिसकर्मी उस शख्स को ले जाता है। अभी तक खुशबू ने इस घटना के बारे कुछ नहीं कहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सब खुशबू की हिम्मत की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। आपको बता दें कि खुशबू ने साल 2014 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.