सराडा
तेज गर्मी से सुखते कंठ के लिए एक एक बूंद पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड रहा गंव के परम्परागत पेयजल के साधन कुंआ, हेडपंप के साथ साथ जलाशय भी सूख जाने से लोगों को पेयजल के लिए दर दर की ठोकरने खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति पूरे सराड़ा उपखण्ड़ क्षैत्र में देखने को मिल रही है ।
अब लोगो से क्षैत्र की दो बडी पेयजल योजना जयसमंद व सोम कमला बांधा के साथ साथ प्रशासन द्वारा टेंकर सप्लाई से ही पेयजल मिलने की आश है । लोगो की समस्या के समाधान को लेकर शनिवार को सराडा उपखण्ड अधिकारी शिलावती मीणा व सराडा तहसीलदार डाया लाल डामोर सुरखण्ड का खेडा पहुॅचे जहा पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ साथ ग्राम सरपंच राधा मीणा, पटवारी गजेन्द्र कुमार, जलदाय विभाग एक्शन प्रमोद कुमार वर्मा, सहायक अधियन्ता रितेश मीणा से चर्चा कर गांव में पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की बात कही ।
ग्राम सरपंच ने गॉव के नेडी चौक, पिपली चौक ,सालवी मेघवाल बस्ती ,डेकली भागल ,विडा भागल ,हिमावतो की भागल ,पण्डेर ,मालर ,कालीघाटी ,मकरवाडिया ,वालेरा व कोलर मे शिघ्र टेंकर से पानी सप्लाई करने की मांग की साथ ही गॉव मे जयसंमद पेयजल योजना का पानी नियमित सप्लाई करने की मांग की ।
उपखण्ड अधिकारी ने जयसंमद पेयजय योजना की मुख्य लाईन पर लोगो द्रारा ले रखे अवैध कनेक्शनो को शिघ्र काटने के साथ अवैध कनेक् शन धारियों के खिलाप कानून कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
उपखण्ड अधिकारी ने गॉव में सार्वजनिक स्थलोपर ग्राम पंचायत द्वारा लगाए नल कनेक्शनो को देखकर पानी को व्यर्थ नही जाने देने की हिदायत दी। मौके पर ग्राम पटवारी गजेन्द्र कुमार , समाज सेवी मांगी लाल मीणा ,रितेश मीणा सहित ग्रामीण उपस्थित हुए।





No comments:
Post a Comment