खण्डार. थाना पुलिस ने हथियार तस्कर के एक अन्य सदस्य को मंगलवार को देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 5 अप्रेल को बानीपुरा बालाजी के सामने से हनुमान उर्फ पोट्या तेली को एक देशी कट्टे व 80500 रुपए के साथ गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के बाद आरोपित ने अपने अन्य सदस्यों के नाम भी बताएं। जिनके यहां दबिश दी जा रही है। मंगलवार को हथियार तस्कर गैंग का दूसरा सदस्य काडू उर्फ काडूराम मीणा निवासी अनियाला को पुलिस ने दबोचा। इसके कब्जे से देशी कट्टा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किए।
आरोपी को भेजा जेल
गंगापुरसिटी. दुकान के गल्ले से रकम चुराने के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोतवाली थाने के उप निरीक्षक वीरेन्द्र ने बताया कि टोकसी व हाल दूध की डेयरी निवासी राजकुमार माली की दुकान के गल्ले से रुपए चुराने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए कडी झोपडी निवासी विजेन्द्र मीना को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।





No comments:
Post a Comment